Categories: बलिया

UPSC CAPF परीक्षा में बलिया के पंकज और अमन ने पाई सफलता

संघ लोक सेवा आयोग ने CAPF परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इन परिणामों में बलिया के युवाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस परीक्षा में सिकंदरपुर के गांव मुझहीं के रहने वाले पंकज यादव ने सफलता हासिल की है। उन्होंने परीक्षा में 53वीं रैंक हासिल की है।

पंकज का ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से हुआ है। वो पहले ही प्रयास में असिस्टेंट कमांडेंट बन गए हैं। पंकज के पिता हरिनारायण यादव सब इंस्पेक्टर हैं। उनकी उपलब्धि पर परिवार ने खुशी जाहिर की है।

इसी तरह जनपद के सुखपुरा से निकट गांव अरइपुर के अमन पाल ने पहले ही प्रयास में परीक्षा पास कर ली है। उन्होंने परीक्षा में 73वीं रैंक हासिल की है। वो महज 21 साल की उम्र में असिस्टेंट कमांडेंट बन गए हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर पिता अखिलेश कुमार पाल ने खुशी जताई है। अमन के पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है। अमन पाल ने अपनी प्राइमरी शिक्षा संत यति नाथ सुखपुरा से की है। हाई स्कूल की शिक्षा एएसएम कॉन्वेंट सुखपुरा और इंटरमीडिएट की शिक्षा गुड सेमरिटन सुखपुरा से पूरी की थी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago