बलिया के सांसद बदले तो बदल गया राजधानी एक्सप्रेस का रूट, गोरखपुर से चलाने की तैयारी

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, ट्रेन संख्या 20503/04 जो डिब्रूगढ़ से चलकर छपरा-बलिया के रास्ते नई दिल्ली को जाती है, का रूट बदलने जा रहा है. डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को गोरखपुर के रास्ते चलाने की तैयारी है. हिंदुस्तान अख़बार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में तत्काल रिपोर्ट मांगी है.

गोरखपुर में लंबे समय से राजधानी एक्सप्रेस को चलाने की मांग चल रही थी. गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन शुक्ला ने इस मामले को संसद में भी उठाया था. तमाम प्रयासों के बाद गोरखपुर के लोगों की मांग पूरी होने जा रही है. इस ख़बर ने एक तरफ गोरखपुर के लोगों को खुशी दी है तो वहीं बलिया के लोग नाराज़ दिख रहे हैं. क्योंकि इस फैसले ने राजधानी एक्सप्रेस का रास्ता बलिया से मोड़ दिया है.

रेलवे बोर्ड ने इस बाबत NER, NR और NF रेलवे को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी है. मीडिया रपटों में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि तीनों रेलवे को इस प्रस्ताव पर कोई आपत्ति नहीं. ऐसे में संभावना है कि जल्द ही राजधानी एक्सप्रेस का रूट बदल जाएगा.

बलिया नाराज़:

फिलहाल डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस छपरा से बलिया होकर वाराणसी, लखनऊ और कानपुर के रास्ते नई दिल्ली जाती है. प्रस्तावित रूट को मंजूरी मिलने के बाद ये ट्रेन छपरा से सीधे गोरखपुर जाएगी और फिर वाराणसी के रास्ते नई दिल्ली तक पहुंचेगी.

प्रस्तावित रूट से बलिया का नाम कट जाएगा. ऐसे में बलिया के लोगों में नाराज़गी ज़ाहिर है. बलिया ख़बर से फोन पर हुई बातचीत में बलिया के पूर्व बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि, “अब ये ख़बर आई है तो हम रेल मंत्री जी से बात करेंगे. उनसे आग्रह करेंगे कि राजधानी का जो रूट है वही रहे, इसे बदला ना जाए.” पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने इस मामले में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से वार्ता करने की बात कही है. उन्होंने कहा, “हम हर संभव कोशिश करेंगे कि राजधानी एक्सप्रेस का रूट पहले जैसा रहे और इसमें कोई बदलाव ना हो. इसके लिए जहां तक बात करनी होगी हम करेंगे.”

बताते चलें कि राजधानी एक्सप्रेस पहले सप्ताह में दो दिन चला करती थी. लेकिन वीरेंद्र सिंह मस्त की कोशिशों के बाद इसे पांच दिन चलाया जाने लगा. लेकिन अब ऐसा लगता है कि वीरेंद्र सिंह मस्त के सांसद ना होने की कमी बलिया को खलने लगी है. वीरेंद्र सिंह मस्त के बलिया सांसद रहते हुए कई ट्रेनों का बलिया रूट से संचालन शुरू किया गया था. लेकिन उनके सांसद ना रहने पर ये बदलाव शुरू हो गया है.

Rashi Srivastav

Recent Posts

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 hour ago

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…

2 hours ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago