Categories: बलिया

बलिया में जन आरोग्य मेलों से डॉक्टर गायब, फार्मासिस्ट और वार्डबॉय कर रहे मरीजों का इलाज

बलिया जिले के लगभग सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले जन आरोग्य मेलों में जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। मेले में फार्मासिस्ट और वार्डबॉय द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है। नगरा क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर तमाम तरह की अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। कहीं मरीजों का पता नहीं तो कहीं डॉक्टर ही लापता रहे। न्यू पीएचसी भीमपुरा नंबर दो पर मरीज ही नहीं थे।

आयुष के डॉक्टर अजीत कुमार व होमियोपैथिक चिकित्सक डा. अरुण कुमार ओपीडी में बैठे थे। फार्मासिस्ट सहित अन्य कर्मचारी नदारद रहे। कुल मिलकर अधिकतर स्वास्थ्य केंद्रों में भारी अनियमितता देखने को मिली।

बता दें कि जिले में 86 चिकित्सक तैनात हैं। जिले के लगभग 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेलो का आयोजन किया जाता है, लेकिन इन मेलों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी देखी जाती है। नगरा पीएचसी पर ओपीडी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक की कुर्सी खाली थी। फार्मासिस्ट प्रमोद पटेल दवा के काउंटर पर मौजूद रहे। यहां राजकीय होमियोपैथिक अस्पताल खरुआंव के फार्मासिस्ट अभिमन्यु कुमार की मौजूदगी रही, लेकिन डॉक्टर नदारद रहे।

इधर भीमपुरा क्षेत्र के किरिहरापुर स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर 1:03 केंद्र अधीक्षक की कुर्सी खाली मिली। फार्मासिस्ट नंदलाल यादव मरीजों का इलाज करते दिखे। मेले में 18 मरीज पहुंचे थे, जिनको दवा देकर विदा किया गया। सीएचसी सीयर के अधीक्षक डॉ राकेश सिंह ने गायब चिकित्सक व कर्मचारी की रिपोर्ट सीएमओ को सौंपने की बात कही।बेल्थरारोड के न्यू पीएचसी पशुहारी में डॉ संजय जायसवाल की देखरेख में 17 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवाएं दी गईं। जबकि न्यू पीएचसी फरसाटार में डॉ विक्रम सोनकर के नेतृत्व में 18 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। पूर स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ फार्मासिस्ट एवं वार्डबॉय के सहारे चल रहा है। गढ़मलपुर में फार्मासिस्ट ही मरीजों का इलाज कर रहे हैं। ऐसे में लोगों ने त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

 

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 hour ago

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…

2 hours ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago