पंचायत चुनाव- बलिया में सुभासपा प्रवक्ता और पुलिस के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल

बलिया। अक्सर लोग कहा करते हैं जिसकी सत्ता, उसकी पुलिस। आम तौर देखा भी जाता है कि सत्ताधारी दल सरकारी तंत्र का प्रयोग कर चुनाव जीतने की कोशिश करते हैं। कुछ ऐसा ही बलिया में देखने को मिल रहा है। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के पहले राजनीति शबाव पर है। हर रोज नए-नए राजनैतिक घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच पुलिस भी सत्ता पक्ष के समर्थन में खुलकर सामने आने लगी है। पुलिस विरोधियों पर तो एफआईआर दर्ज कर रही है, स्थानीय जिला पंचायत सदस्यों के घर पर दबिश दे रही है। लेकिन सत्ताधारी दलों पर कोई खास कार्रवाई नहीं हो रही है।

बलिया में चल रहा पुलिस का यह खेल समझ से परे है।सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह और गड़वार एसओ राजीव सिंह के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।बलिया में आए दिन जिला पंचायत सदस्यों के लापता होने की खबरें सामने आ रही हैं। इसके पीछे किसका हाथ हैं, कोई नहीं जानता लेकिन इन घटनाओं ने गंदी राजनीति का चेहरा उजागर कर दिया है। पुलिस भी इन सदस्यों को खोजने के नाम पर इनके घरों पर भारी फोर्स के साथ दबिश देती है। पुलिस की इस तरह की कार्रवाई से परेशान सुभासपा के जिला

पंचायत सदस्य के परिजनों की शिकायत पर जब इस दल के प्रवक्ता सुनील सिंह ने थानाध्यक्ष गड़वार से जब इस संबंध में बातचीत की गई तो उनका एक ही जबाब था, जिला पंचायत सदस्य से बात करा दीजिये ।वहीं इस वायरल ऑडियो मामले में सुभासपा के प्रवक्ता द्वारा गड़वार के थाना प्रभारी को फोन कर पूछा जाता है कि हमारे जिला पंचायत सदस्य विपिन राजभर के घर पुलिस बार-बार जा रही है वही प्रभारी द्वारा जबाब मिलता है कि कहां है वो ,पुलिस जानना चाहती हैउनसे बात कराए वो कहा है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि क्या किसी ने तहरीर या मुकदमा है तो जवाब मिलता है कोई मुकदमा नही है।

बावजूद प्रभारी द्वारा उनकी जानकारी मांगी जा रही है। आरोप लगया कि पुलिस के द्वारा बेवजह परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने इस तरह की कार्रवाई ने जिला पंचायत सदस्यों के परिजनों को परेशान कर के रख दिया है। साथ ही कई सवाल उठ रहे हैं। इन कार्रवाहियों और वायरल ऑडियो पर गौर करें तो कहीं न कहीं पुलिस सत्ता पक्ष की कठपुतली बनी नजर आ रही है और साफ दिख रहा है कि पुलिस की सभी कार्रवाई राजनीति के अधीन हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago