बलिया में शहीद मंगल पांडेय के नाम पर एयरपोर्ट बनाने की मांग, केंद्रीय मंत्री ने भी दिया आश्वासन

बलिया में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद मंगल पांडेय के नाम पर हवाई अड्डा स्थापित करने की मांग की गई है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने भारत सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर यह मांग रखी है। वहीं केंद्रीय मंत्री ने भी हवाई अड्डा निर्माण के संदर्भ में सहयोग का आश्वासन दिया है। बता दे कि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने केंद्रीय मंत्री ने मुलाकात कर बलिया में हवाई अड्डी बनाए जाने की मांग

रखते हुए कहा कि हवाई अड्डा बन जाने से गाजीपुर,देवरिया,मऊ एवं बिहार के सीमावर्ती जिला के लोगों को लाभ मिलेगा। क्षेत्र का विकास होगा। इस दौरान स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की बलिया एवं उत्तर प्रदेश के विकास हेतु युवा चेतना हरसम्भव प्रयास कर रही है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा चेतना रेखांकित तरीक़े से बलिया के उत्थान हेतु प्रयासरत है। वहीं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हम दिन-रात बलिया की तरक़्क़ी के लिए प्रयास करते हैं और सकंल्पित हैं। सिंह ने कहा की केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से बलिया को हवाई मार्ग से

जोड़ने का माँग किया है। साथ ही अमर शहीद मंगल पांडेय को मरणोप्रांत सम्मान देने की मांग की। सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता के बाद भी बलिया का वो विकास नहीं हुआ जो होना चाहिए था। सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने सहयोग करने का भरोसा दिया है। सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश के प्रति केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का सहयोगात्मक रवैया है। इस दौरान मोहन सिंह भी उपस्थित रहे। वहीं बलिया में अगर हवाई अड्डा बनाने की मांग पूरी हो जाती है तो निश्चित तौर पर बलियावासियों के लिए बड़ी सौगात होगी। हवाई अड्डा बन जाने से बलिया का चहुमुंखी विकास संभव हो सकेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago