बलिया- जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए डीएम ने जारी की गाइडलाइन

बलिया। बलिया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) अदिति सिंह गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके मुताबिक तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। इसके तत्काल बाद मतगणना शुरू होगी, जो परिणाम आने तक जारी रहेगी। डीएम अदिति सिंह ने बताया कि मतदान स्थल पर उम्मीदवार, सदस्य और अन्य ऐसे व्यक्ति जिन्हें निर्वाचन अधिकारी मतदान में अपनी सहायता के प्रयोजन के लिए समय-समय पर आने दें, के अलावा अन्य कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा।मतगणना के समय निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों और उन सदस्यों की उपस्थिति में जो उपस्थित हो, मतों की गणना प्रारम्भ की

जायेगी। किसी भी जनप्रतिनिधि को मतदान स्थल और मतगणना स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान और मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। अनाधिकृत रूप से किसी को भी मतदान और मतगणना स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.)  डीएम ने बताया कि कोई सरकारी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य

जन प्रतिनिधि या किसी भी दल के पदाधिकारी (जिन्हें सरकारी सुरक्षा प्राप्त है) मतदान एवं मतगणना स्थल के भीतर प्रवेश नहीं करेंगे। मतदान एवं मतगणना परिसर में मतदाताओं (सदस्य जिला पंचायत) द्वारा मोबाइल लेकर आना पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जायेगी। मतदान स्थल के बाहर एवं भीतर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago