पंचायत चुनाव – बलिया में 129 पर्चे खारिज, 792 पदों पर नहीं हुआ कोई नामांकन

बलिया। पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों पर चुनाव के लिए हुए नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को की गई। रविवार को अपराह्न तक नामांकन करने वालों को नाम वापसी का मौका दिया गया। इसके बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। जांच में कुल 129 पर्चे खारिज किए गए और प्रधान पद के चार दावेदारों ने नामांकन पत्र वापस लिया।

इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 888 पदों के रिक्त रहने की संभावना है। जिले में कुल 14539 पदों के लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसमें जिला पंचायत सदस्य के 58 पदों के लिए 901, बीडीसी के 1441 पदों के लिए 7210, प्रधान के 940 पदों के लिए 8920 व ग्राम पंचायत सदस्य के 12100 पदों के लिए कुल 11308 नामांकन हुए। इसमें जिला पंचायत सदस्य पद के दो, बीडीसी के 14, प्रधान के 17 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 96 नामांकन पत्रों को विभिन्न कमियों के कारण निरस्त कर दिया गया है।

इसके अलावा बीडीसी पद के एक व प्रधान पद के चार दावेदारों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इस तरह जांच में कुल 129 पर्चे खारिज हुए हैं। ग्राम पंचायतों के गठन में ग्राम पंचायत सदस्यों की अहम भूमिका होती है लेकिन इस चुनाव में इस पद को लेकर दावेदारों में उदासीनता सामने आई है। कुल 12100 पदों की तुलना में कुल 11308 नामांकन हुए थे और जांच में 96 पर्चें खारिज होने के बाद अब कुल 11212 प्रत्याशी ही बचे हैं।

ऐसी स्थिति में 888 पदों पर कोई दावेदार नहीं है। उधर, रविवार को ब्लॉकों से लेकर जिला मुख्यालय स्थित नामांकन स्थल पर चुनाव चिह्न लेने के लिए भीड़ रही। कोरोना गाइड लाइन का पालन भी नहीं दिखा।

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago