बलिया : वोट मांगने को लेकर विवाद, प्रधान का काटा अंगूठा, गांव में तनाव !

बलिया : बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सरयां गांव में रविवार की देर शाम चुनावी रंजिश में लामबंद दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच शुरू हुई बहसबाजी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। जीसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट में गांव के प्रधान पर किसी ने ऐसा प्रहार किया कि उनके बायें हाथ का अंगूठा ही कट गया। इसके बाद भी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा जिसे सूचना पाकर पहुचीं पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को सामान्य किया।

बताया गया है कि गांव के बिंद बस्ती में देर शाम गांव के प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा अपनी अपनी प्रचार व्यवस्था की पेंच लड़ाई जा रही थी। इसी दौरान एक मतदाता के दरवाजे पर अचानक से एक पक्ष के बैठे होने के दौरान ही दूसरा पक्ष भी वहीं पंहुच गया। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी होने लगी और कुछ देर बाद मारपीट शुरू हो गई।

मारपीट के दौरान ही जैसे जैसे मौके पर दोनों पक्षों के लोग पंहुचते गये। विवाद ने और विकराल रूप लेना शुरू कर दिया। इसी मारपीट व हंगामे के बीच किसी के द्वारा धारदार हथियार के प्रहार से एक पक्ष के वर्तमान ग्राम प्रधान विनोद सिंह के बायें हाथ का अंगूठा कट गया और इसके बाद बवाल और बढ़ गया। प्रधान विनोद सिंह के हाथ से खून निकलता देख जहां उनके समर्थकों का उपद्रव बढ़ गया।

वहीं दूसरे पक्ष के प्रत्याशी के समर्थक बृजेश सिंह के पक्ष से भी लामबंदी तेज हो गयी। इसी दौरान सूचना पाकर पहुचीं पुलिस ने मौके पर चक्रमण कर स्थिति को सामान्य किया। घटना की जानकारी पाकर सीओ बांसडीह अशोक त्रिपाठी भी मौके पर पंहुचे और घटना के संबंध में दोनों पक्षों के लोगों और ग्रामीणों से पूछताछ कर प्रकरण के संबंध में जानकारी ली। इस संबंध में सीओ बांसडीह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago