बलिया- जानिए कौन है प्रभावती देवी? जो जिले के कद्दावर नेता के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं

बलिया डेस्क: जिले में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव की सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। प्रत्याशियों के नामांकन के बाद अब चुनाव चिन्ह भी मिल चुके हैं। जिसको लेकर जनता के बीच प्रत्याशियों की पहुंचने की होड़ लगी है। आपको इस कड़ी में जिले के बांसडीह वार्ड नंबर 10 जिला पंचायत के एक सदस्य के बारे में बताते है। जिनकी दावेदारी ने इस सीट पर काफी दिलचस्प मुकाबला बना दिया है।

बांसडीह वार्ड नंबर 10 से सपा की उम्मीदवार प्रभावती देवी पत्नी रामजी यादव “बढ़ाइए कदम विकास की ओर” के नारे के साथ चुनावी मैदान में हैं। प्रभावती देवी लगातार तीन बार से चांदपुर ग्राम सभा की प्रधान भी है।

प्रभावती देवी महिला सशक्तिकरण को तो बल दे ही रही है इसके साथ-साथ उनका वादा यह भी है कि समाज के हर तबके का विकास जीतने के बाद सुनिश्चित किया जाएगा।जिससे क्षेत्र का चौमुखी विकास हो सके। वहीँ इस सीट को लेकर राजनैतिक विशेषज्ञों का दावा है कि ये सपा का गढ़ है। इस सीट पर दुसरे दल के प्रत्याशी की राह आसान नहीं होने वाली है।

वहीँ इस सीट से भाजपा के कद्दावर नेता और जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव मैदान में है ।  जिससे इस सीट पर मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। जातिगत आकड़ों के हिसाब से भी इस सीट पर लड़ाई काफी क्लोज होने वाली है।

आपको बता दें कि  सबसे ज्यादा इस वार्ड से वार्ड से विधानसभा के प्रभारी सपा के वरिष्ट नेता वेद प्रकाश सिंह की भी प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। जो इलाके में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। बहरहाल, अब तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि इस सीट पर जनता किस प्रत्याशी को  अपना सिकंदर बनाती है।

एक बात जरूर है कि जिले में पंचायती चुनाव के लिए महिलाओं ने जिस प्रकार से बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दिखाई हैं। वह महिलाओं के प्रति बदलते दौर के सोच को जरूर प्रदर्शित करता है।

सतीश

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

23 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago