Categories: बलिया

बलिया के 126 गांवों में जमीन खरीदकर बनेगा पंचायत भवन

बलिया के 126 पंचायतों में जमीन खरीदकर पंचायत भवन बनाया जाएगा। जिला पंचायत राज विभाग ने जगह के अभाव वाली ऐसी पंचायतों का चयन कर जमीन खरीदने की तैयारी कर ली है।

बता दें कि जिले में कुल 940 ग्राम पंचायतें है, जहां पर 126 ग्राम पंचायतों में अब तक पंचायत भवन नहीं बन सके हैं। यहां पर पंचायत भवन किराये के मकान, स्कूल परिसर या किसी अन्य सरकारी भवनों में ग्राम सचिवालय संचालित हो रहे हैं। ऐसे में शासन ने निर्देश दिए हैं कि इन गांवों में जमीन खरीदकर पंचायत भवन का निर्माण किया जाए।

जानकारी के मुताबिक अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जो कि जमीनों का सत्यापन करेगी और इसके बाद सर्किल रेट पर जमीन खरीदी जाएगी। सरकार के द्वारा जमीन खरीदने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है, जिसके मुताबिक जिस पंचायत में जमीन खरीदनी है वह वहां के 500 मीटर के दायरे में हो। जमीन की कीमत सर्किल रेट के हिसाब से तय की जाए।

वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी को जल्द से जल्द काम शुरु करने और जमीन खरीदकर अपने भवन ग्राम सचिवालय में संचालन कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि सत्यापन के बाद जल्द ही जमीनों की खरीदी शुरु की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago