बलियाः ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए शासन स्तर पर काम जारी है। जमीन अधिग्रहण की प्रकिया गति पकड़ चुकी है। अब तक 100 काश्तकारों से 10.368 हेक्टेयर की जमीन खरीदी जा चुकी है।
बता दें कि गाजीपुर- बलिया- मांझीघाट और बक्सर लिंक को चार पैकेज में ग्रीनफील्ड फोर लेन बनाया जाना है। एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए कुल 7796 काश्तकारों से 439.0893 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इनमें से 100 काश्तकारों से जमीन खरीदी जा चुकी है।
वहीं 36 गांवों की कुल 112 हेक्टेयर की जमीन की रजिस्ट्री होना है। इसके लिए काश्तकारों की सूची पहले से ही प्रकाशित की जा चुकी है। रजिस्ट्री का काम शुरु हो चुका है। गुरुवार तक कुल 100 किसानों से 10 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है।
बताया जाता है कि रजिस्ट्री के दौरान नाम में अंतर आदि को लेकर तकनीकी दिक्कतें भी सामने आ रही हैं। नाम की स्पेलिंग आदि में अंतर के चलते रजिस्ट्री व पैसे के भुगतान में बाधा से रजिस्ट्री भी प्रभावित हो रही है। विभाग इन गड़बड़ियों को ठीक कराकर रजिस्ट्री में तेजी लाने में जुटा है। इसके अलावा 30 गांवों की करीब 127 एकड़ जमीन के दर निर्धारण की है। प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जबकि 32 अन्य गांवों की जमीनों का भी अधिग्रहण होना है।
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…