बलिया खाद्यान्न घोटाला- कोटे की चार दुकानें निलंबित, कोटेदारों पर लगा 70 हजार का जुर्माना

बलिया- खाद्यान्न घोटाले की जांच में मानक से अधिक प्रॉक्सी वितरण मिलने पर एसडीएम सदर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने तहसील क्षेत्र के चार कोटे की दुकानों को निलंबित कर दिया। इसके अलावा कमियां मिलने पर 24 कोटेदारों पर 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।विज्ञापन

खाद्यान्न की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार की ओर से ई-पास मशीन के जरिए वितरण करने का प्रावधान किया गया है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद अधिकांश कोटेदारों की ओर से शिकायत की गई कि ई-पास मशीन कार्डधारकों के अंगूठे स्वीकार नहीं कर रही है।

इसके बाद कोटेदारों को निर्देश दिया गया कि जिन कार्डधारकों के अंगूठे ई-पास मशीन स्वीकार नहीं कर रही है उनके आधार के अंतिम चार अंक मशीन में फीड कर वितरण करें लेकिन अधिकांश कोटेदारों ने इस प्रॉक्सी वितरण को ही कमाई का जरिया बना लिया।

शासन स्तर पर इसकी मॉनीटरिंग करने पर प्रॉक्सी वितरण के जरिए बड़े पैमाने पर खाद्यान्न घोटाला सामने आया जिसकी जांच चल रही है। 


शासन की ओर से 40 फीसदी से अधिक प्रॉक्सी वितरण करने वाले कोटेदारों पर कार्रवाई करने निर्देश दिया था।

इसके तहत एसडीएम सदर ने दुबहड़ व हनुमानगंज ब्लॉक के कोटेदारों की जांच पूर्ति निरीक्षक श्याम नाथ से कराई। जांच में 40 फीसदी से अधिक प्राक्सी वितरण करने पर ओझा कछुवा के कोटेदार दीनदयाल गोंड, सरयां के कोटेदार बशिष्ठ तिवारी, शिवपुर दीयर नंबरी के कोटेदार श्रीकिशुन सिंह व करनई के कोटेदार अशोक राय की दुकानों को निलंबित कर नजदीकी कोटे की दुकानों से संबद्ध कर दिया।

इसके अलावा जांच में कमियां पाए जाने पर एसडीएम ने 16 कोटेदारों पर दो-दो हजार, सात कोटेदारों पर पांच-पांच हजार व एक कोटेदार पर तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया। एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तन ने बताया कि मानक से अधिक प्राक्सी वितरण करने वाले कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago