मैं अपनी विचारधारा और पिता जी के सिद्धान्तों से कभी समझौता नहीं करूँगा- नीरज शेखर

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर मंगलवार को औपचारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हो गए. नीरज शेखर के बीजेपी में शामिल होने की खबर पिछले कई दिनों से राजनीतिक गलियारों में चर्चा में थी. कुछ दिन पहले ही जब नीरज शेखर ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया तो यह साफ हो गया था कि वह बीजेपी ज्वाइन करेंगे. नीरज शेखर ने 2014 लोकसभा चुनाव में एसपी के टिकट पर बलिया लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन मोदी लहर में वह बीजेपी के भरत सिंह से हार गए थे. इसके बावजूद एसपी ने नीरज शेखर को राज्यसभा पहुंचाया था.

नीरज शेखर मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय में दो महासचिवों की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए. इस मौके पर नीरज शेखर ने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से लग रहा था जहां में था वहां आगे काम करना मुश्किल लग रहा था. जिस तरह से देश ने प्रधानमंत्री जी को समर्थन दिया और मुझे लगा कि देश के लिए अब उनके साथ रहकर ही कुछ कर पाऊंगा. मैं प्रधानमंत्री जी, अमित शाह जी और जेपी नड्डा जी का आभार प्रकट करता हूं. अब राष्ट्र निर्माण में मेरा भी सहयोग रहेगा.’ नीरज शेखर ने कहा नीरज शेखर नीरज शेखर हैं चन्द्रशेखर नहीं हैं ये लोगों को समझ जाना चाहिये, और में अपनी और अपने पिता जी की विचारधारा से कभी समझौता नहीं करूँगा .

बता दें कि यूपी के पूर्व के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रमुख मुलायम सिंह यादव और चंद्रशेखर का लंबा जुड़ाव रहा है. एसपी के मौजूदा प्रमुख अखिलेश यादव भी इसका सम्मान करते हुए नीरज शेखर को राज्यसभा भेजकर इस रिश्ते को आगे ले गए, लेकिन सवाल यह है कि आखिर इस रिश्ते और सम्मान के बाद भी नीरज शेखर ने पार्टी क्यों छोड़ी?

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

20 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

20 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

20 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

20 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

20 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

22 hours ago