बलिया- रसड़ा में बारिश से जलमग्न गांवों के लोगों की मदद के लिए मंगलवार को विधायक उमाशंकर सिंह ने राहत सामग्री लदी दर्जनों गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विधायक ने लोगों को भरोसा दिया कि प्राकृतिक आपदा में हम पीड़ितों के साथ हैं और उनकी हरसंभव सहायता होगी। उन्होंने राहत सामग्री के लिए समाजसेवियों व स्वयंसेवी संगठनों को भी आगे आने का आह्वान किया।
इससे पहले विधायक ने सोमवार की शाम को खनवर स्थित अपने आवास पर बैठक की। इसमें रसड़ा के विभिन्न गांवों के लोग थे। व्यापक रूप से पानी से घिरे गांवों को राहत पहुंचाने की रणनीति बनायी गयी।
मंगलवार को रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने पीड़ित परिवार को आटा, चावल, दाल, नमक, मोमबत्ती, आलू, चीनी, चायपत्ती, माचिस, बिस्कुट, नमकीन, लाई, चूड़ा, गुड़, ब्रेड, थाली, गिलास के साथ पशुओं के लिए भूसा, पराग भी दिया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…