बलिया। बैरिया पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने अग्निपथ योजना का विरोध जताया है। उन्होंने युवाओं को अग्निवीर के रुप में सेना में सिर्फ चार साल के लिए भर्ती करने के फैसले को गलत बताया। उन्होंने सरकार से युवाओं की पूर्णकालिक भर्ती की मांग की है, साथ ही उन्होंने निर्णय के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
उनका कहना है कि युवाओं को चार साल नहीं बल्कि चौबीस साल के लिए भर्ती होना चाहिए। आखिर सेना में चार साल में हथियार चलाना सीखकर बाहर आए अग्निवीर क्या करेंगे। सरकार न तो उन्हें पेंशन देगी न भत्ता। बल्कि युवाओं के चार साल ले लगी। सेना में चार साल की नौकरी के बाद युवा खाली हाथ बैठे रहेंगे और उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।
बैरिया डाक बंग्ला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पांच वर्ष विधायक व सांसद रहने पर सरकार जीवन भर पेंशन व भत्ता देती है। सेना ही एक ऐसी संस्था है जहां बिना आरक्षण सामान्य वर्ग के लोगों को सेवा का अवसर मिल जाता है। इसमें राजनीति उचित नहीं है। इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री और गृहमंत्री को पत्र भेजकर इस पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…