Categories: बलिया

बलिया के कैदी की आजमगढ़ जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

बलिया। आजमगढ़ में बलिया के एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसे तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल के क्षय रोग वार्ड में लाया गया था। वहीं जेल प्रशासन ने कैदी के परिवार को उसकी मौत की सूचना दी। कैदी हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। आरोपी को टीबी की बीमारी थी।

बता दें 2 अक्टूबर 2021 को बलिया जेल में बारिश का पानी भरने से बंदियों को मंडलीय कारागार आजमगढ़ समेत अन्य जिले के कारागारों में शिफ्ट किया गया था। एक महीने पहले ही बलिया जेल शुरू हुआ तो आजमगढ़ जेल से 100 बंदी शिफ्ट किए गए। हत्या के मामले में सजा काट रहे शिवजी निवासी पखरूखिया, थाना रेवती जिला बलिया को टीबी की बीमारी थी। शाम को उन्हें तेज बुखार होने पर जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत ज्यादा खराब होने पर बंदी रक्षक उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां मौत हो गई।

वहीं जेलर रविंद्र नाथ ने मामले की जानकादी देते हुए बताया कि कैदी टीबी का मरीज था। साल 2015 में उसे हत्या मामले में उम्र कैद हुई थी। तबीयत ज्यादा खराब होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। कैदी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago