बलिया । केंद्र सरकार ने दशकों से चली आ रही पुरानी रक्षा भर्ती प्रकिया में बदलाव करते हुए अग्निपथ योजना लागू की है। जिसके तहत अब युवाओं को 4 साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा। भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। सेना में भर्ती होने वाले युवाओं को अग्निवीर नाम दिया जाएगा। लेकिन सरकार की इस योजना का पूरे देश में विरोध हो रहा है।
डिफेंस एक्सपर्ट, छात्र के साथ राजनेता योजना पर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच फेफना से सपा विधायक संग्राम सिंह ने योजना को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर स्कीम देश की सेना को कमजोर करने और मुल्क के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने की योजना है।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार के इस फैसले से उनकी उम्मीदें धराशायी हो गई है, क्योंकि युवा उत्साह के साथ सेना भर्ती की तैयारी में जुटे थे, ताकि सेना में भर्ती होकर वे लोग देश सेवा कर सके।उनको स्थाई नौकरी भी मिल सके। लेकिन अब केवल 4 साल के लिए कोई भी युवा सेना में शामिल नहीं होगा, क्योंकि 4 साल बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा और वह फिर से बेरोजगार हो जाएंगे। ऐसे में सरकार को अपने फैसले पर दोबारा सोचना चाहिए।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…