बलिया- बेल्थरारोड उभांव थाना को पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय की सौगात मिली है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्मित पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय का बर्चुअल लोकार्पण किया। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया और सीओ शिवनारायण वैश्य ने संयुक्त रुप से 51.90 लाख की लागत से बने सीओ कार्यालय और भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ के भाषण का लाइव प्रसारण सुनाया गया। सीएम योगी ने अपने संबोधन में कई सारी बातें बताई। उन्होंने बताया कि सरकार प्रदेशवासियों के हित और संरक्षण की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में गुंडाराज खत्म हो गया है और भयमुक्त वातावरण से जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है।
वहीं इस कार्यालय की सौगात में विधायक धनंजय कन्नौजिया का खास योगदान रहा। उन्होंने कार्यालय को लेकर सक्रियता दिखाई और कार्यालय के लोकार्पण पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने जनता से बातचीत में कहा कि बिल्थरारोड में क्षेत्राधिकारी कार्यालय खुलने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही मऊ और देवरिया जिले के बॉर्डर पर स्थित होने के चलते सुरक्षा प्रबंध मजबूत होगा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण की दिशा में क्षेत्राधिकारी कार्यालय मील का पत्थर साबित होगा और लोगों को कार्यालय के लिए रसड़ा तक जाना नहीं पड़ेगा। अब सीओ की स्थाई नियुक्ति होगी और तब तक रसड़ा के क्षेत्राधिकारी सप्ताह में तीन दिन बिल्थरारोड में अपनी सेवाएं देंगे। वहीं विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कार्यालय निर्माण को लेकर सक्रिय रहे और आखिरकार कार्यालय बनवाकर ही माने।
इस मौके पर भाजपा नेता दिलीप सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने बीजेपी की तारीफ में कहा कि योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन की बयार बह रही है। कहा कि भाजपा सरकार में लोगों के होठों पर मुस्कान तैर रही है।
इस मौके पर सीओ शिवनारायण वैस ने भी अपना वकतव्य दिया। उन्होंने कार्यालय खुल जाने से अपराध नियंत्रण में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सीओ की स्थाई रूप से तैनाती किए जाने को लेकर विभागीय करवाई शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर उभांव थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, शशि प्रकाश,महावीर यादव,नागा तिवारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सिंह ने किया।
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…