Categories: बलिया

बलिया DM का आदेश, बिना अनुमति लिए मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे अधिकारी-कर्मचारी

बलिया: विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है। इसी बीच जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी अदिति सिंह ने समस्त अधिकारियों को मुख्यालय पर ही उपस्थित रहने का सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों की प्रक्रिया चल रही है।

डीएम के आदेश के अनुसार आगामी कुछ ही दिनों में निर्वाचन आयोग की ओर से विधान सभा सामान्य निर्वाचन की तिथियों की घोषणा किये जाने की सम्भावना है। चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अपने-अपने मुख्यालय पर उपलब्ध रहना अनिवार्य है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी बिना अधोहस्ताक्षरी की पूर्वानुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे। इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago