Categories: बलिया

बलियाः गोंहिया छपरा गांव में मेडिकल कैंप का आयोजन, ह्रदय रोग, सर्जरी संबंधी जांच की गई

बलिया के बैरिया तहसील के गोंहिया छपरा गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप का आयोजन उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के जॉइंट डायरेक्टर रहे स्वर्गीय डॉक्टर विवेकानंद सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके परिवार के द्वारा किया गया।

इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। इसमें हृदय रोग, सर्जरी, हड्डी, मधुमेह रोग, छोटे बच्चों एवं स्त्री रोगों से संबंधित जाँच किया गया, संबंधित जानकारियां एवं दवाइयां वितरित किया गया।

बता दें कि स्वर्गीय डॉक्टर विवेकानंद सिंह के सुपुत्र डॉक्टर नित्यानंद सिंह पूर्वाचंल के विख्यात प्लास्टिक सर्जन हैं और डॉक्टर अखिलानंद सिंह बाल रोग विशेषज्ञ हैं। इसके साथ ही अखिलानंद के भतीजे, डॉक्टर शैलेश सिंह जो दंत चिकित्सक हैं, वह शामिल हुए। तीनों ही महानुभावों ने निस्वार्थ भाव से लोगों की जांच की।

इसके साथ ही डॉक्टर साहब की पुण्यतिथि पर खाकी बाबा की मठिया पर 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस का पाठ हुआ और उसके पश्चात आसपास के गांव के सभी लोगों को भोजन कराया गया। स्वर्गीय डॉ विवेकानंद सिंह के बड़े पुत्र एवं जिंदल स्टील के वाइस प्रेसिडेंट श्री सर्वदानंद जी ने बताया कि पिताजी का गांव के प्रति बहुत लगाव था। इस मिट्टी का हमारे परिवार के ऊपर कर्ज है और हम लोग अपने गाँव जवार के लोगो से जुड़कर ही इस कर्ज को चुका सकते है। उन्होंने इंजीनियरिंग कर रहे एवं करने वाले बच्चों का मार्गदर्शन करने की अपनी योजना को साझा किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 days ago

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago