Categories: featuredUncategorized

जानिए कौन हैं बलिया के नए DM इंद्रविक्रम सिंह, लॉकडाउन में किया था सराहनीय काम!

बलिया।  उत्तरप्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। बड़े स्तर अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इसमें कई जिलों के कलेक्टर इधर से ऊधर भेजे गए हैं। इसी बीच आईएएस इंद्रविक्रम सिंह को बलिया कलेक्टर बनाया गया है।आईएएस इंद्रविक्रम सिंह लंबे समय से प्रशासनिक सेवा में हैं। वह इससे पहले उत्तरप्रदेश के कई जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शामली में डीएम का पद संभालने के साथ ही शाहजहांपुर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब उन्हें बलिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जहां वे कलेक्टर के रूप में पदभार संभालेंगे।

इसके अलावा अमृत त्रिपाठी को आजमगढ़ कलेक्टर, शाहजहांपुर कलेक्टर उमेश प्रताप सिंह को बनाया गया है। वहीं अमेठी में राकेश मिश्रा को कलेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अधिकारी हरि प्रताप शाही को विशेष सचिव पद पर नियुक्ति मिली है।

लॉकडाउन में इंद्रविक्रम सिंह ने किया था सराहनीय काम–  कोरोना के संक्रमण को लेकर जारी लॉकडाउन के चलते बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और ना ही उनकी पढ़ाई हो पा रही थी। ऐसे में शाहजहांपुर के डीएम (DM) यहां के बच्चों के लिए मास्टर बन कर सामने आए थे।

यहां डीएम इंद्र विक्रम सिंह (Indra Vikram Singh) बच्चों को ऑनलाइन (Online) पाठशाला के जरिए उन्हें रोजाना पाठ पढ़ा रहे थे। दरअसल, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह अपना सरकारी काम पूरा करने के बाद शाम को ठीक 6:00 बजे अपनी एक ऑनलाइन पाठशाला शुरू करते थे। जिसमें वो नए-नए पाठ के जरिए बच्चों को पढ़ाते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago