Categories: बलिया

उभांव में पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय खुलने से मजबूत होगा सुरक्षा प्रबंधन- विधायक कन्नौजिया

बलिया- बेल्थरारोड उभांव थाना को पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय की सौगात मिली है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्मित पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय का बर्चुअल लोकार्पण किया। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया और सीओ शिवनारायण वैश्य ने संयुक्त रुप से 51.90 लाख की लागत से बने सीओ कार्यालय और भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ के भाषण का लाइव प्रसारण सुनाया गया। सीएम योगी ने अपने संबोधन में कई सारी बातें बताई। उन्होंने बताया कि सरकार प्रदेशवासियों के हित और संरक्षण की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में गुंडाराज खत्म हो गया है और भयमुक्त वातावरण से जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है।

वहीं इस कार्यालय की सौगात में विधायक धनंजय कन्नौजिया का खास योगदान रहा। उन्होंने कार्यालय को लेकर सक्रियता दिखाई और कार्यालय के लोकार्पण पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने जनता से बातचीत में कहा कि बिल्थरारोड में क्षेत्राधिकारी कार्यालय खुलने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही मऊ और देवरिया जिले के बॉर्डर पर स्थित होने के चलते सुरक्षा प्रबंध मजबूत होगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण की दिशा में क्षेत्राधिकारी कार्यालय मील का पत्थर साबित होगा और लोगों को कार्यालय के लिए रसड़ा तक जाना नहीं पड़ेगा। अब सीओ की स्थाई नियुक्ति होगी और तब तक रसड़ा के क्षेत्राधिकारी सप्ताह में तीन दिन बिल्थरारोड में अपनी सेवाएं देंगे। वहीं विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कार्यालय निर्माण को लेकर सक्रिय रहे और आखिरकार कार्यालय बनवाकर ही माने।

इस मौके पर भाजपा नेता दिलीप सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने बीजेपी की तारीफ में कहा कि योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन की बयार बह रही है। कहा कि भाजपा सरकार में लोगों के होठों पर मुस्कान तैर रही है।

इस मौके पर सीओ शिवनारायण वैस ने भी अपना वकतव्य दिया। उन्होंने कार्यालय खुल जाने से अपराध नियंत्रण में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सीओ की स्थाई रूप से तैनाती किए जाने को लेकर विभागीय करवाई शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर उभांव थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, शशि प्रकाश,महावीर यादव,नागा तिवारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सिंह ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago