बलिया- भारी बारिश से खुली पोल, जगह-जगह भरा पानी, सड़कों पर गड्ढे बने मुसीबत

बलिया। जिले में लगातार दो दिन से हो रही बारिश ने अब लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शहर में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। यहां तक कि सरकारी दफ्तर और मोहल्ले में पानी तक भरने लगा है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह पानी भरा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। जहां एक ओर रविवार को अवकाश होने के कारण लोगों ने बारिश का लुत्फ उठाया। मौसम थोड़ा ठंडा रहा, गर्मी से राहत मिली। तो वहीं दूसरी ओर शहर के आवास विकास कॉलोनी, हरपुर, श्रीराम बिहार कालोनी, विवेकानंद कालोनी, काजीपुरा, एससी कालेज चौराहा व जापलिनगंज क्षेत्र में सड़कों व गलियों में पानी जमा हो गया।

इसके अलावा पुलिस आफिस, पुलिस लाइन, जेल का आवासीय परिसर, मॉडल तहसील, स्टेडियम, फायर ब्रिगेड और यूपी-100 कार्यालय में पानी जमा होने से समस्या हुई। जल निकासी की समस्या से लोग आजिज आ चुके हैं। नगर पालिका परिषद की लापरवाही से यह समस्या अब दर्द दे रही है। लगातार हो रही बारिश से नगर पालिका परिषद की लापरवाही देखने को मिली। जहां बारिश से पहले नाला और नालियों की सफाई नहीं हो पाई है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नालों की सफाई के बाद ऊपर रखा मलबा तेज बारिश में फिर अंदर चला गया। कई मोहल्लों में सड़क पर सिल्ट जमा हुआ है। लोगों को आने-जाने में भी काफी दिक्कत हो रही है। शहर की सड़कों की हालत सबसे अधिक खराब है। गड्ढों में ईंट के टुकड़े व मिट्टी डाल कर भरने का प्रयास नगर पालिका परिषद कर रहा है। ऐसे में बाइक सवार गिरकर घायल हो जा रहे हैं। ओवरब्रिज से महुआ मोड़ की तरफ जाने वाले मार्ग पर बने बड़े गड्ढे में रविवार को ईंट के टुकड़े व मिट्टी डाल दिया गया। वह अब बारिश के कारण खतरनाक हो गया।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago