बलिया के लाल शहीद बृजेंद्र बहादुर को मिला वीरता मेडल, सरकार ने याद किया उनका संघर्ष और बलिदान

बलिया। बलिया के शहीद बृजेंद्र बहादुर को वीरता मेडल के सम्मान से नवाजा गया है। भारत समाचार की रिपोर्ट के मुताबिक गृहमंत्री ने शहीद की पत्नी को मेडल दिया। शहीद बृजेंद्र सिंह कर्तव्यनिष्ठ और पराक्रमी थे। उनकी इन्हीं विशेषताओं और देश के लिए उनकी बलिदानी को देखते हुए उन्हें मरणोपरान्त सम्मान दिया गया है। बृजेंद्र बहादुर बलिया से थे। वह विद्याभवन नारायणपुर के रहने वाले थे।

करीबन 4 साल पहले बलिया के लाल बृजेंद्र जम्मू कश्मीर के अनारिया सेक्टर में शहीद हो गए थे। उस वक्त पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लघंन किया, आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान ने फायरिंग की, जमकर गोले बरसाए। इसी दौरान देश की रक्षा करते हुए बृजेंद्र बहादुर ने पाकिस्तानी गोलाबारी का बहादुरी से सामने किया, बाद में वह देश के लिए लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।

जब वो शहीद हुए तो उनका एक बेटा 6 साल और एक 3 साल का था। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार वालों के साथ गांववालों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी थी। आज फिर से बृजेंद्र बहादुर को उनकी बलिदानी के लिए याद किया गया। गृहमंत्री ने शहीद की पत्नी को वीरता मेडल सौंपा। बलिया के जवान ने वाकई देश के लिए अपने प्राणों का योगदान दिया वो अमूल्य है। जिसका सम्मान आज सरकार ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago