बलिया- दहेज के लिए हत्या, अदालत ने 5 आरोपियों को सुनाई उम्र क़ैद की सजा

बलिया। दहेज प्रता’ड़’ना भारत की सबसे घातक बीमारी बन गई है। जो लाखों महिलाओं की जान निगल चुकी है। दहेज को लेकर अच्छी भली शादियां टूट रही हैं और इसका सबसे बड़ा दंश लड़की और उसके परिवारवालों को झेलना पड़ता है। बीते कुछ दिनों से दहेज प्रताड़ना के कुछ ज्यादा ही मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में अदालत ने दोषियों की कड़ी सजा सुनाई है। मामला दहेज के लिए हत्या से जुड़ा था। अदालत ने सुनवाई करते हुए मामले में 5 आ’रोपि’यों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने तीन साल पुराने इस मामले में मृ’तका के पति समेत पांच परिजनों को दोषी ठहराया।

पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा के मुताबिक बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के गंजरी शिवपुर दियर गांव के अशोक सिंह ने अपनी बेटी मीना की शादी हिन्दू रीति-रिवाज से फरवरी 2008 में बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के रोहुआ गांव के शेषनाथ सिंह के साथ की थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को।लेकर युवती को परेशान करने लगे। उन्होंने बताया कि मीना की तीन अप्रैल 2018 को दहेज को लेकर ससुराल में जलाकर ह’त्या कर दी गयी। मामले में मृतिका के पिता अशोक सिंह की शिकायत पर बांसडीह कोतवाली में पति शेषनाथ सहित पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया।

पुलिस ने पांचों आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। पूरे मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने तमाम गवाह और सबूतों को देखा। मामले में अपर जिला जज नितिन कुमार ठाकुर के न्यायालय ने पति शेषनाथ उर्फ शेष बहादुर सिंह, ससुर सुरेश सिंह, सास तेतरी देवी व जेठानी सुनीता सिंह व सरिता सिंह को दोषी करार दिया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा अदालत ने प्रत्येक आरोपी को पांच हजार रुपये के अर्थ दण्ड से दण्डित किया। अर्थ दण्ड न अदा करने पर छह माह का अतिरिक्त कारवास भुगतना होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago