जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर प्रधान तक को जानिए कितना मिलता है मानदेय ?

बलिया। जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर चुनाव होने के बाद अब जनप्रतिनिधियों को मानदेय भी तय हो गया है। साल 2021 के चुनाव में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को हर महीने 14 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। ग्राम प्रधानों को 3500 रुपये हर माह मानदेय मिलेगा। इसके अलावा, 15000 रुपये यात्रा भत्ता प्रधानों को हर साल मिलेगा। ब्लॉक प्रमुख को 9800 रुपये मानदेय मिलेगा। नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत के सदस्यों को बैठक में शामिल होने पर प्रति बैठक 500 रुपया भत्ते के रूप में मिलते हैं।

इसी तरह, जिला पंचायत सदस्य को बैठक में भाग लेने पर प्रति बैठक 1000 रुपये का भत्ता मिलता है। जबकि ग्राम पंचायत सदस्यों को कोई भत्ता नहीं मिलता। अधिकतर ग्राम प्रधान इनके हस्ताक्षर तक नहीं कराते। ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य का पद अवैतनिक होता है। यानी इन्हें हर महीने कोई निश्चित मानदेय नहीं मिलता है। तकरीबन तीन माह के अंतराल में ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख से लेकर जिला पंचायत से अध्यक्ष तक के चुनाव खत्म हो गए।

जिले में ग्राम प्रधानों के 940, ग्राम पंचायत सदस्यों के 12098, ब्लॉक प्रमुख के 17, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 1441, जिला पंचायत सदस्यों के 58 और जिला पंचायत अध्यक्ष का एक पद हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से ग्राम प्रधान को 3500, ब्लाक प्रमुख को 9800 और जिला पंचायत अध्यक्ष को 14000 मानदेय देने का नियम हैं। इसके अलावा भत्ता अनुमन्य हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago