बलिया से दिल्ली जाना होगा आसान, 24 जुलाई से फिर पटरी पर दौड़ेगी भृगु एक्सप्रेस

बलिया। कोरोना संक्रमण की वजह से बंद भृगु एक्सप्रेस का संचालन एक बार फिर शुरू होने वाला है। रेल प्रशासन ट्रेन को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। सुपरफास्ट ट्रेन एक बार फिर शुरू होने से अब दिल्ली जाना आसान होगा। अब यात्रियों को सहुलियत मिलेगी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर धीमी होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। जिसको ध्यान में रखते हुए सुपरफास्ट ट्रेन को एक बार फिर शुरू करने का फैसला लिया गया है। दिल्ली के आनंद विहार से बलिया आने वाली आनंद विहार टर्मिनल सुपर फास्ट (भृगु एक्सप्रेस क्लोन) विशेष ट्रेन 24 जुलाई से चलेगी।

यह प्रत्येक शनिवार दिल्ली और रविवार को बलिया से चलेगी, इसके सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। यह ट्रेन शनिवार की रात 11.55 बजे दिल्ली से प्रस्थान करेगी, दूसरे दिन अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज होते हुए सुबह 11.20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यहां से गाजीपुर होते हुए दोपहर 2.05 बजे बलिया पहुंचेगी। वहीं बलिया स्टेशन से प्रत्येक रविवार को रात 10.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल के लिए जाएगी। रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार के बताया कि साप्ताहिक 04050 डाउन भृगु एक्सप्रेस का संचालन 24 जुलाई (शनिवार) को आनन्द विहार

टर्मिनल से होगा। वहां से यह गाड़ी रात के करीब 11.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 25 जुलाई रविवार को बलिया रेलवे स्टेशन पर दोपहर बाद 14.05 पहुंचेगी। रविवार को भृगु एक्सप्रेस रात के करीब 22.10 बजे प्रस्थान कर करीमुद्दीनपुर गाजीपुर सिटी, वाराणसी, बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जं., कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ होते हुए 12.25 बजे आनंद विहार टर्मिनल पर पहुंचेगी। पीआरओ का कहना है कि ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे। इनमें साधारण द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 7, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 4 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक कोच होगा।

उनका कहना है कि यात्रा के दौरान रेल यात्रियों को कोविड नियमों का पालन करना होगा। कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी होने के साथ ही तीसरी लहर की आशंका अब सता रही है। ऐसे में रेल प्रशासन यात्रियों से कोविड नियमो का पालन करने की अपील कर रहा है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आनंद विहार टर्मिनल सुपर फास्ट को एक बार फिर शुरू किया गया है। यात्रियों को भी कोरोना के नियमों को ध्यान में रख कर सफर करना होगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago