बलिया में रजिस्टर्ड हैं महज़ 111 एंबुलेंस, सड़क हैं पर सैकड़ों, इस तरह हो रहा है बड़ा खेल

बलिया डेस्क : बलिया में एंबुलेंस के नाम पर किस तरह से मरीजों का शोषण किया जाता है, यह बात अब किसी से छुपी नहीं है. सरकार की तरफ से चलने वाली एंबुलेंस हो या फिर प्राइवेट एंबुलेंस, एंबुलेंस संचालक मजबूरी का फायदा उठाकर जमकर इसका दुरुपयोग करते हैं.

मनमानी तरीके से तीमारदारों से पैसा वसूला जाता है. इसके साथ साथ प्राइवेट एंबुलेंस वाले निजी अस्पताल से सेटिंग करके कमीशन के लिए मरीजों को वहां भर्ती करा देते हैं और अपमा कमीशन ले लेते हैं. इस तरफ यह खेल प्रशासन की नाक के नींचे होता है लेकिन बावजूद इसके कोई कार्यवाही नहीं की जाती है.

ऐसे में प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों द्वारा मरीजों का खूब शोषण किया जाता है. एक हकीक़त यह भी है कि बलिया में महज़ 111 एंबुलेंस पंजीकृत हैं लेकिन हकीक़त पर गौर करें तो अपने यहाँ सैंकड़ों की तादाद में सड़क पर एंबुलेंस दौड़ती नज़र आएँगी. इनमे न तो जीवन रक्षक उपकरण है और न ही यह मानकों पर खरी उतरती हैं.

ऐसे में आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि यह एंबुलेंस किस तरह से अपने खेल को अंजाम दे रहे हैं और घोर मुनाफा कमा रही हैं. लोगों का यह भी कहना है कि इन एंबुलेंस को न तो पुलिस की तरफ से रोका जाता है और न ही परिवहन विभाग की तरफ से, ऐसे में यह खूब फायदा उठाते हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago