असम की तर्ज़ पर बलिया में भी बोगीबील ब्रिज की तैयारी, सांसद ने दी जानकारी !

बलिया डेस्क : बलिया के लोगों को एक और बड़ा तोहफ़ा मिलने वाला है. दरअसल असम की तरह अब अपने बलिया में भी चार किमी लंबा बोगीबील ब्रिज बनाने की बात चल रही है. गंगा में रेलवे पुल और सड़क ब्रिज एक साथ बनाने की तैयारी है और अब कुछ ठीक रहा तो जल्दी ही ऊपर ट्रेन और नीचे वाहन चलते हुए दिखाई देंगे.

यह जानकारी बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दी है. उन्होंने आगे बताया है कि सुरेमनपुर होकर बलिया तक नई रेलवे लाइन के सर्वे को मंजूरी मिल गई है. वीरेंद्र सिंह ने बताया है कि इस संबंध में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और रेलमंत्री पीयूष गोयल से भी बात हो चुकी है और उनकी तरफ़ से भी इस प्रोजेक्ट की सहमती मिल चुकी है.

यह बातें सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मीडिया से बातचीत करने की दौरान बताई है. उन्होंने आगे बताया कि बकुल्हा में रेलवे के पास ज़मीन उपलब्ध है.

अब वहाँ नया रेलवे यार्ड और माल गोदाम बनाने की सहमती भी रेलवे की तरफ़ से मिल चुकी है. इसके अलावा उन्होंने अब वह रेल मंत्री से बकुल्हा से गोरखपुर के लिए नई रेल लाइन बनवाने की गुज़ारिश करेंगे.

उन्होंने कहा कि पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने बकुल्हा से सिकंदरपुर तक नई रेल लाइन की हवा हवाई घोषणा की थी पर उसे पूरा नहीं किया का सका लेकिन अब वह इसे मूर्त रूप देने का आग्रह करेंगे.

उन्होंने कहा है कि गोरखपुर में खाद का कारख़ाना है. ऐसे में बलिया ले किसानों को आसानी से खाद मिल सके, इसके लिए बलिया और गोरखपुर के लिए एक नई रेल लाइन बिछाना बेहद ज़रूरी है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago