इधर उधर भटक रहे बलिया के किसान, जिले के 75 फीसदी क्रय केंद्र बंद !

बलिया के किसान अपने धान बेचने के लिए इधर उधर भटक रहे हैं. अधिकारीयों से फ़रियाद कर रहे हैं. क्रय केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं. बड़ी बात यह है कि हालत यह है कि बलिया के 75 फीसदी क्रय केंद्र बंद पड़े हैं.

जबकि दूसरी तरफ सरकारी आंकड़ों का कहना है कि बलिया में 99 फीसदी धान की खरीद हो चुकी है. जोकि हकीक़त से बिलकुल उलट है.दर असल इस साल 15 15 अक्तूबर से 28 ग=फ़रवरी तक धान खरीद होना था और इसके लिए 75 क्रय केंद्र खोले गए थे.

लेकिन 15 दिसंबर को एनसीसीएफ के 12 क्रय केंद्र को बंद कर दिया गया और इसके बदले में कोई दूसरा क्रय केंद्र नहीं खोला गया. मौजूदा स्थिति यह है कि अब बलिया में सिर्फ 22 क्रय केंद्र ही खुले हैं.

आपको बता दें कि सत्यापन के बाद रजिस्टर्ड किसानों को खरीद के लिए एक टोकन दिया जाता है. लेकिन अभी तक 423 किसानों के बैंक खाते का सत्यापन पीएफएमएस नहीं कर पाया है और जिसकी वजह से खरीद रुकी पड़ी है.

वहीँ इस तरह की तमाम परेशानी की शिकायत किसानों ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी से की थी, जिसके बाद उन्होंने मंडी समिति को धान की खरीदारी करने का आदेश दिया था. उन्होंने बंद पड़े तीन क्रय केंद्र को खोलवाया भी था.

जिला विपणन अधिकारी अविनाश चंद सागरवाल का कहना है कि अभी फिलहाल जिले में 22 क्रय केंद्र ही खुले हैं. उन्होंने कहा है कि किसानों के बकाया भुगतान और सीएमआर जमा नहीं करने की वजह से बाकी के केन्द्रों को बंद किया गया है. उन्होंने कहा है कि जो केंद्र खुले हैं वहां धान की खरीददारी की जा रही है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago