बड़े शहरों के तर्ज पर बलिया में खुलेगा पूर्वांचल का पहला बर्तन बैंक, शुरू हुई तैयारी

बलिया डेस्क : आम तौर पर शादी पार्टी या तमाम तरह के आयोजनों में प्लास्टिक या थर्माकोल की प्लेट का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसका पर्यावरण पर काफी दुष्प्रभाव पड़ता है. हमें इसका अंदाज़ा भी खूब है लेकिन बावजूद इसके हम इस तरह ध्यान नहीं देते हैं. खाने के बाद प्लेटें उधर उधर फेंक दी जाती हैं.

नाली जाम हो जाती है. गन्दगी दिखाई देने लगती है. ऐसे में इस समस्या से बलिया को निजात दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन पूर्वांचल का पहला बर्तन बैंक अपने जिले में खोलने जा रहा है.  अभी शुरुआत में 5 सौ सेट बर्तनों का मुहैया कराया जायेगा. बर्तन लेने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा और इसकी मानीटरिंग एक कर्मचारी करेगा. बड़ी बात यह है कि यह सेवा निशुल्क रहेगी. बर्तन लौटाते समय एक सेट बर्तन अपनी तरफ से बर्तन बैंक को देना पड़ेगा.

बता दें कि अभी फिलहाल एक वार्ड में यह सुविधा दी जाएगी और इसके बाद बाकी सभी वार्डों में इसकी शुरुआत की जाएगी. बर्तन बैंक लखनऊ में भी इस दिशा में प्रशासन की तरफ से काम की जा चुका है, मकसद है शहर और पर्यावरण को साफ़ सुथरा रखना और प्लास्टिक के प्लेट का किनारे लगाना.

इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए बलिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अजय कुमार ने इसे एक अनूठी पहल बताया. उन्होंने कहा कि प्लास्टिक को चलन से बाहर करने का यह कारगर तरीका है और कोशिश रहेगी कि जल्द से जल्द इस दिशा में काम शुरू हो. उन्होंने कहा कि हर वार्ड में तीन बर्तन बैंक खोलने का हमारा इरादा है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago