बलिया में गुरुवार का दिन हादसे भरा रहा। इन हादसों में 1 महिला की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। सभी मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा नगरा-गड़वार मार्ग पर सोनाडी गांव के समीप आगे जा रहे ई-रिक्शा को पीछे से तेज रफ्तार स्पोर्ट्स कार ने टक्कर मार दी। इससे 2 महिलाओं समेत 6 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने आनना फानन में घायलों को पीएचसी पहुंचाया। जहां से सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय ही एक महिला 54 वर्षीय राजकुमारी की मौत हो गई। जबकि अनिल कुमार (40), प्रभा देवी(34), मंटू(40), सोनू कुमार(34) घायल हो गए। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार चालक 40 वर्षीय विक्की सिंह भी घायल हो गए। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया।
इधर दूसरे हादसे में नगरा-रसड़ा मार्ग पर आरामशीन के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने सवारी ई-रिकशा मैं जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा में सवार सवार साधना देवी(32), राकेश कुमार(23) निवासीगण बिलौझा थाना हलधरपुर मऊ, बिगनी देवी(60), शिवप्रसाद (80) निवासीगण खरुआंव थाना नगरा और रतन गुप्ता(30) निवासी अठिलापुरा थाना रसड़ा घायल हो गए। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत दौड़ पड़े और सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया। इधर सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…