बलियाः हल्दी पुलिस की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही ही। पुलिस आईजीआरएस की रिपोर्ट भी मनमाने तरीके से भेजकर अपना काम निपटा रही है। पुलिस का लापरवाह रवैया सबके लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
हल्दी क्षेत्र के जवहीं नई बस्ती बहादुरपुर निवासी सीयाराम यादव की मोटरसाइकिल चोरी हुई। वे 29 मई को गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान कुछ बदमाश उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। इस घटना की शिकायत उन्होंने 30 मई को थाने में की, लेकिन 15 दिन से अधिक का समय बीत जाने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
मजबूर होकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक और डीजीपी के यहां शिकायत की, लेकिन कुछ खास परिणाम नहीं मिला। पीड़ित ने दो बार आईजीआरएस पर भी शिकायत दर्ज की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आईजीआरएस पर उपनिरीक्षक त्रिभुवन नारायण सिंह ने छह जून को जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी। इसमें कहा कि बाइक गायब हुई है, खोजबीन शुरू है लेकिन उक्त मामले में एफआईआर दर्ज नहीं है। मामले में सांसद प्रतिनिधि भी एफआईआर दर्ज करने के लिए कह चुके हैं।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…