Ballia डीएम और एसपी ने बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान अनेक केंद्रों का किया निरीक्षण

बलिया।  उत्तर प्रदेश संयुक्त बी0एड0 प्रवेश परीक्षा (2023-25) बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झाँसी के तत्वावधान में दो पालियों में सम्पन्न हुई। कुल 8428 परीक्षार्थियों हेतु बी0एड0 की परीक्षा बलिया जनपद के 19 केन्द्रों में परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई, जिसमें 7333 परीक्षार्थियों ने बी0एड0 प्रवेश परीक्षा में भाग लिया तथा 1095 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर के साथ टाउन डिग्री कॉलेज, जीजीआईसी और शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय के केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डिग्री कॉलेज के प्राचार्य और जीजीआईसी की प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के पीने की व्यवस्था की जाए उन्हें भी प्रकार से परेशानी ना हो।

परीक्षा के दौरान जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 संजीत कुमार गुप्ता ने विश्वविद्यालय परिसर, कुँवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, , कुँवर सिंह इण्टर कालेज, , श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, एवं सतीश चन्द्र कालेज, का औचक निरीक्षण किया,। जिसके दौरान परीक्षार्थियों के अलावा उपस्थित अध्यापकों एवं कर्मचारियों से माननीय कुलपति जी ने बी0एड0 की प्रवेश परीक्षा के सम्बन्ध में बातचीत की।

बी0एड0 प्रवेश परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने में बलिया जनपद के नोडल अधिकारी एवं जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के कुलसचिव-श्री एस0एल0 पाल, उप नोडल अधिकारी-प्रो0 बी0एन0 पाण्डेय, नोडल समन्वयक-प्रो0 अरविन्द नेत्र पाण्डेय एवं उप नोडल समन्वयक-डाॅ0 अजय कुमार चैबे बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डाॅ0 संजय कुमार एवं डाॅ0 उमेश कुमार ने जिला प्रशासन के सहयोग से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 days ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 week ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago