बलिया में हादसों का दिन रहा गुरुवार, अलग-अलग हादसों में 1 महिला की मौत, 10 लोग घायल

बलिया में गुरुवार का दिन हादसे भरा रहा। इन हादसों में 1 महिला की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। सभी मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पहला हादसा नगरा-गड़वार मार्ग पर सोनाडी गांव के समीप आगे जा रहे ई-रिक्शा को पीछे से तेज रफ्तार स्पोर्ट्स कार ने टक्कर मार दी। इससे 2 महिलाओं समेत 6 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने आनना फानन में घायलों को पीएचसी पहुंचाया। जहां से सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय ही एक महिला 54 वर्षीय राजकुमारी की मौत हो गई। जबकि अनिल कुमार (40), प्रभा देवी(34), मंटू(40), सोनू कुमार(34) घायल हो गए। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार चालक 40 वर्षीय विक्की सिंह भी घायल हो गए। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया।

इधर दूसरे हादसे में नगरा-रसड़ा मार्ग पर आरामशीन के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने सवारी ई-रिकशा मैं जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा में सवार सवार साधना देवी(32), राकेश कुमार(23) निवासीगण बिलौझा थाना हलधरपुर मऊ, बिगनी देवी(60), शिवप्रसाद (80) निवासीगण खरुआंव थाना नगरा और रतन गुप्ता(30) निवासी अठिलापुरा थाना रसड़ा घायल हो गए। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत दौड़ पड़े और सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया। इधर सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago