एक ही रात चोरों ने तीन दुकानों को खंगाला, इतने के सामानों पर किया हाथ साफ…..

सिकन्दपुर. मनियर थाना क्षेत्र के पुरुषोतम पट्टी गांव में बुधवार की रात तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरो ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने दो दुकानों से व एक जनरल स्टोर के गोदाम पर बीती रात हाथ साफ किया है. कॉमन सर्विस सेंटर व साहिल डिजिटल स्टूडियो के मालिक संजय यादव ने बताया कि मेरे यहां से1 लैपटॉप , डेस्कटॉप व इंवर्टर व बैट्री व कैश बाक्स में पड़े 1500 के करीब सिक्को को चोर उठा ले गए, जबकि मुन्नीलाल पासवान के गहनों की दुकान से सोने व चांदी के गहनों पर हाथ साफ किया है. इसके अलावा बिजलीपुर गेट के पास स्थित जनरल स्टोर के गोदाम से करीब 20 हजार का सामान उठा ले गए. उपरोक्त तीनों दुकानदार रोज की भांति अपनी-अपनी दुकानें बंद रात को घर चले गए थे, इसबीच मध्यरात्रि किसी वक्त चोरों ने तीनों दुकानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया. तीनों मामलों में पीड़ित दुकानदारों ने मनियर थाने में तहरीर दे दी है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago