बलिया. जिला प्रशासन ने जिस परिवार को क्वारेंटीन किया था, उनके परिवार ने लॉकडाउन और क्वारेंटीन के सारे नियम-कानून को धता बताते हुए खुलेआम इसका उल्लंघन करने में जुटे हुए हैं. जनरल स्टोर की दुकान खोलकर न सिर्फ उपभोक्ताओं को कोरोना संक्रमित करने की खुली दावत दे रहा है, बल्कि जिला प्रशासन को भी खुली चुनौति भी दे रहा है. मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के नया चौक जापलिनगल का है, जहां एक परिवार को क्वारेंटीन करने के बावजूद जनरल स्टोर की दुकान खोल रहे हैं.
हुआ यूं शतनाथ सिंह( बदला हुआ नाम) के परिवार का एक व्यक्ति बीते दिनों फरीदाबाद से घर आए थे, जिला प्रशासन को इस बात की जानकारी होने के बाद पूरे परिवार को 23 मई से आगामी 20 जून तक क्वारेंटीन कर दिया था, लेकिन जिला प्रशासन को धता बताते हुए बेखौफ अपनी दुकान खोलकर न सिर्फ लॉकडाउन के नियम-कानून का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि कोरोना को खुली दावत भी दे रहा है. उधर जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन भी शायद आंखों में पट्टी बांधें हुए हैं, तभी तो कार्रवाई नहीं कर रहे हैं.
सदर एसडीएम अश्विनी श्रीवास्तव ने कहा कि- यदि क्वारेंटीन के बावजूद कोई परिवार दुकान खोलें है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी, सोशल डिस्टेंस और लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा.
शहर कोतवाल विपिन सिंह के मुताबिक – मामला मेरे संज्ञान में नहीं हैं, यदि ऐसा है कि लॉकडाउन के बावजूद संबंधित परिवार दुकान खोल रहे हैं तो निश्चित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…