अब बेसिक अध्यापकों को अपने आवास पर लगाना होगा……

बलिया डेस्क. पर्यावरण सुरक्षा के मद्देनजर हर साल की भांति इस वर्ष भी विद्यालय वाटिका में पौधरोपण के लिए बेसिक शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया गया है. शिक्षा निदेशक बेसिक डा. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित प्राथमिक विद्यालयों में स्थापित विद्यालय वाटिका के लिए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का विद्यालयवार लक्ष्य निर्धारित करने के साथ उसको वन विभाग को अवगत करा दें. इसके साथ अध्यापक भी अपने-अपने घरों में एक पौधा अवश्य रोपे और इसकी मानिटरिंग बेसिक शिक्षाधिकारी अवश्य करें.
शिक्षा निदेशक बेसिक ने बेसिकि शिक्षाधिकारियों को प्रेषित निर्देश पत्र में उल्लेख किया है कि विभाग के अंतर्गत पौधारोपण के संबंध में यह ध्यान रखा जाए कि प्रत्येक विद्यालय में नींबू तथा सहजन के पांच-पांच वृक्ष अवश्य लगवाया जाएं ताकि नींबू के पौधों से विद्यालय में स्थापित वाटिका की समुचित फेंसिंग (बाड़बंदी) हो सकें तथा सहजन की फलियों से पौष्टिक सब्जी इत्यादि हो सकें. इसके अतिरिक्त विद्यालय वाटिका में अमरूद, आम, पपीता, अनार, करौंदा, बेल, कटहल, आंवला, नीम एवं गुलाब वृक्ष भी स्थानीय जलवायु देखते हुए रोपित किया जाए. इसके साथ ही स्कूल के अध्यापक भी कम से कम एक-एक पौधा अपने-अपने आवासों पर अवश्य लगाए, जिसकी मानिटरिंग बेसिक शिक्षाधिकारी करेंगे अर्थात अध्यापक पौधा लगाए है या नहीं इसकी पूरी तहकीकात कर पौधा अध्यापकों से लगवाने का काम करेंगे.
इनसेट…..
नोडल अधिकारी को देनी होगी कृत कार्यवाही की जानकारी
बलिया. उपयुक्त कार्यों के सुगम/समयबद्ध संचालन के लिए वन विभाग के नोडल अधिकारी वीके चोपड़ा मुख्य वन संरक्षक वित्त एवं लेखा परीक्षक उप्र के मोबाइल नंबर 9415036124 पर समय-समय पर आवश्यकतानुसार संपर्क स्थापित करतें रहें ताकि वर्ष 2020-21 के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के लिए वृक्षारोपण हेतु निर्धारित लक्ष्य समय पर पूर्ण हो सकें तथा हर कार्यवाही से नोडल अधिकारी अवगत रहें.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago