बलिया -12 गांवों पर एक डॉक्टर वो भी नदारद, गरीब मरीज भटकने को मजबूर

सिकन्दरपुर। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर मुख्यमंत्री योगी विकास की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। मगर धरातल पर देखने के बाद मोदी-योगी के सारे दावे धराशायी हो जाते हैं। सीएम योगी लाख कोशिशों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सिस्टम को नहीं सुधार पा रहे। कोरोना महामारी में स्वास्थ्य विभाग की हालत और भी खराब हुई है। सरकार ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने का दावा कर रही है, लेकिन हकीकत दावों से मेल नहीं खा रही। यूं तो गांवों में इलाज की जिम्मेदारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सौंपी गई है, लेकिन यहां डॉक्टर ही नही हैं जो बीमारों को अपनी सेवाएं दे सके।

बलिया के सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र का बघुडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। इलाके के करीब एक दर्जन गांवों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले इस प्राथमिक केंद्र पर पिछले एक पखवाड़े से कोई चिकित्सक नहीं है। यहां तैनात चिकित्सक अनिल सिंह का स्थानांतरण देवकली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कर दिया। तब यहां किसी को तैनात नही दी गई है। ले देकर एक चिकित्साधिकारी डॉक्टर नीरज के भरोसे यह अस्पताल चल रहा है। बता दें कि उक्त चिकित्साधिकारी को टीकाकरण समेत विभागीय कार्य की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

ज़रा सोचिए एक डॉक्टर विभागीय काम भी देख रहा है तो मरीजों को कौन देखेगा?विभागीय काम देखने के चलते डॉक्टर को आये दिन जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। इसके कारण आम लोगों को वे भी अपनी सेवाएं नही दे पाते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल चिकित्सक की तैनाती करने की मांग की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago