CM का बलिया दौरा- टिन से ढंक दिया गया कटहल नाला, रोहित ने उठाए सवाल

बलिया। साल 2019 में कटहल नाला में आई बाढ़ के बाद हाल ही में इसकी सफाई करवाई गई थी। लेकिन अब इसके आसपास के क्षेत्र को टिन से ढंका जा रहा है। जर्जर सड़कों को भी ढंका जा रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिया का दौरा करने वाले हैं, योगी बलिया के सड़कों की खस्ता हाल न देख लें इसीलिए प्रशासन ने टिन शेड लगा दिया है। यह कुछ इस तरह है कि जब 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुजरात आये थे तो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका जोरदार स्वागत किया था।अहमदाबाद में ट्रंप जिस सड़क रास्ते से जाने वाले थे, गुजरात की बीजेपी सरकार ने झुग्गी-बस्तियों के सामने ऊंची दीवार तनवा दी थी जिससे कि अमेरिकी राष्ट्रपति भारत की बदहालस्थिति न देख पाएं। बलिया में सामाजिक काम करने वाले राष्ट्रीय युवा चेतना के संयोजक रोहित कुमार सिंह ने अपने फेसबुक पर इस करतूत की फोटो डालते हुए लिखा है कि, ‘बलिया चित्तु पांडेय चौराहा के समीप कटहल नाला पुल के समीप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आने के पूर्व प्रशासन के द्वारा सड़क को ढ़क दिया गया है ताकि योगी जी उनके सरकार के विकास को न देख पाएँ।’ रोहित ने आगे लिखा है, ‘ऐसा ही हुआ था जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डानल्ड ट्रम्प जी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के बुलाए पर गुजरात आए थे तो अहमदाबाद हवाई

अड्डा के पास सड़क को ढ़का गया था। बताओ पर्दे के पीछे क्या है?’ बता दें कि, इस साल सिंचाई विभाग जिस तरीके से नालों की सफाई होनी चाहिए वैसा नहीं करवा पा रहा है। बहादुरपुर से चित्तू पांडेय कटहल नाला तक सफाई का कार्य नहीं हो पाया।जबकि मानसून ने दस्तक दे दी है। सुरहाताल से फूलवरिया तक लगभग चार किलोमीटर तक विभाग ने नाले की सफाई तो करा दी है। लेकिन सवाल यह उठता है कि बहादुरपुर से चित्तू पांडेय तक सफाई का कार्य कब होगा। इन जगहों पर नाला का अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त होने को है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago