बलिया। चितबड़ागांव थाना के प्रभारी निरीक्षक की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के लावारिस वाहनों की नीलामी प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है। इसके लिए अधिकारी नियुक्त करने के लिए उपजिलाधिकारी सदर से अनुरोध किया गया था। उपजिलाधिकारी ने नीलामी के लिए अधिकारी नियुक्त कर दिया है। चितबड़ागांव की रिपोर्ट द्वारा भी थाना पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी बलिया द्वारा दाखिल किये गये 13 वाहनों की नीलामी के लिए अधिकारी नियुक्त किये जाने का अनुरोध किया गया था।
जिसके क्रम में उपजिलाधिकारी सदर द्वारा ने 20 जुलाई, 2020 को नायब तहसीलदार गड़वार को निलामी की कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए थे। चितबड़ागांव के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि, कोविड-19 और अन्य कारणों से इस उक्त निलामी की कार्यवाही अभी तक पूरी नही हो पायी है। इसीलिए नीलामी की फिर से नई तारीख निर्धारित करते हुए निलामी की कार्यवाही पूर्ण कराने हेतु अनुरोध किया गया है।
उपजिलाधिकारी सदर ने नायब तहसीलदार नगर, तहसील सदर को निलाम अधिकारी नियुक्त किया है। इन दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रभारी निरीक्षक चितबड़ागांव से बातचीत कर प्रक्रिया पूरी करें। 23 जून को सुबह 10 बजे के बाद लावारिस गाड़ियों की नीलामी तय की गई है। थाना पुलिस ने अनुरोध किया कि, सभी को सूचित किया जाता है कि भारी से भारी संख्या में उक्त निलामी में सम्मलित हो।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…