गणेश चतुर्थी के मौक़े पर स्वामी अभिषेक और रोहित सिंह ने गणपति लक्षार्चन का आयोजन किया

बलिया डेस्क : बलिया छोरहर स्थित श्री रामजानकी मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति लक्षार्चन का आयोजन युवा चेतना के तत्वावधान में किया गया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने धान के लावा,लड्डू एवं दूभ से विधिवत तरीक़े से भगवान गणपति का पूजन किया।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भगवान गणपति के अनुस्थान से समृद्धि की प्राप्ति होती है देश विपत्ति में है एसी स्थिति में भगवान गणेश की कृपा से ही आर्थिक रूप से भारत पुनः समृद्ध होगा।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश के नवनिर्माण हेतु युवा वर्ग को आगे आना चाहिए।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की महाराष्ट्र और गोवा में भगवान गणपति की पूजा धूम-धाम से होती है परंतु युवा चेतना के प्रयासों से पिछले कुछ वर्षों से बलिया सहित पूर्वांचल में भी भगवान गणपति का पूजन वृहत स्तर पर किया जाता है।

श्री सिंह ने कहा की भारत को भगवान के आशीर्वाद की बहुत आवश्यकता है।श्री सिंह ने घोषणा किया की अगले वर्ष भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित कराकर गणपति पूजन बलिया में किया जाएगा।
पूजा का संचालन पंडित भूपेन्द्र मिश्रा ने किया।इस अवसर पर केशव मिश्रा,अजय राय मुन्ना,मोहन सिंह,संजय मिश्रा,अजय ओझा,विपुल चौबे,बैजू राय,सोनू सिंह,रामप्रकाश राय आदि उपस्थित थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago