बलिया डेस्क : स्वच्छता के मामले में बलिया की हालत बेहतर होती नज़र आ रही है। स्वच्छता को लेकर किए गए राष्ट्रीय स्तर के सर्वेक्षण में बलिया की रैंकिंग में पांच स्थान का सुधार हुआ है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की रैंकिंग में बलिया 267वें नंबर पर आ गया है। इससे पहले 272वें स्थान पर था। वहीं प्रदेश की रैंकिंग में बलिया लंबी छलांग लगाकर 46वें नंबर पर आ गया है। जबकि इससे पहले वो 54वें स्थान पर था।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने स्वच्छता के मामले में बलिया की हालत में सुधार का श्रेय नगर पालिका प्रशासन के स्वच्छता अभियान को दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर लगातार प्रभावी मुहिम चलाने की वजह से ही रैंकिंग में सुधार हुआ है।
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, साफ सफाई के साथ-साथ ओडीएफ का भी स्वच्छता प्रतियोगिता में लाभ मिला है। इसके अलावा सिटीजन फीडबैक, कचरा प्रोसेसिंग, प्लास्टिक रोधी अभियान की भी रैंकिंग को बेहतर बनाने में अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए नागरिकों की जागरुकता बेहद ज़रूरी है।
इसी वजह से ज़िला प्रशासन द्वारा गोष्ठी और जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। मेलों के ज़रिए भी जागरूकता अभियान चलाया जाता रहा है। ये लोगों की जागरुकता का ही नतीजा है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में नगर की रैंकिंग में अच्छा सुधार देखने को मिला है। इसके अलावा गंगा टाउन योजना और अमृत योजना की भी शहर की रैंकिंग सुधारने में अहम भूमिका रही है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…