बलिया डेस्क: कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार प्रयास जारी है। सर्विलांस कार्य व कांटेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष फोकस है, जिसके लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में टीमें लगाई गई है।
पाॅजिटिव मिले मरीजों के सम्पर्क में आए लोगों की जांच भी युद्धस्तर पर की जा रही है। रोजाना करीब 1500 जांच की जा रही है। इसके अलावा होम आइसोलेशन व क्वारांटीन में रह रहे मरीजों की प्रतिदिन काउंसिलिंग कर उनके लक्षण आदि के बारे में जानकारी ली जा रही है। कोविड कमांड सेंटर से सभी गतिविधियों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।
जिलाधिकारी एसपी शाही ने बताया कि कोरोना केे लिए कुल 19 एम्बुलेंस चिन्हित हैं जिनमें 17 ब्लाॅक स्तर पर तथा दो एम्बुलेंस शहर में लगी हैं। इसके अलावा दो एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम (एएलएस) से लैस एम्बुलेंस है, जो गंभीर मरीजों को आजमगढ़ ले जाने के लिए तैयार है। यह भी बताया कि जिले में चार कोविड केयर सेंटर संचालित है, जहां 426 बेड की उपलब्धता है।
प्रत्येक ब्लाॅक में तीन टीम, 6 टीमें शहरी क्षेत्र में कार्यरत- जिलाधिकारी ने बताया कि पाॅजिटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की काउंसिलिंग के लिए शहरी में 6 टीमें लगाई गई हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लिए हर ब्लाॅक में तीन टीमें लगी है।
इन टीम को मुहल्ला या गांववार जिम्मेदारी दी जाती है, जहां ये जाकर मरीजों से लक्षण आदि के बारे में जानकारी लेते हैं। लक्षण के हिसाब से एल-1 फेसिलिटी सेंटर में भेजने पर भी यही टीम निर्णय लेती है। काउंसिलिंग के दौरान दवा की एक किट, जिसमें विटामिन की गोलियां भी होती है, मरीजों को दी जाती है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…