MLC सीट नहीं मिलने पर राजभर के बेटे ने शायराना अंदाज में बयां किया गठबंधन का दर्द !

बलिया। उत्तर प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने 4 उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल कर दिया है। एमएलसी चुनाव में टिकट नहीं मिलने से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी नाराज नजर आ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बेटे ने शायराना अंदाज में गठबंधन का दर्द बयां किया है।ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर और अनिल राजभर के ट्वीट से उनकी नाराजगी भी साफ जाहिर हो रही है। और इन ट्वीट पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर तंज कसते हुए सवाल कर रहे है।

बता दें अरविंद राजभर ने शायराना अंदाज में ट्वीट कर लिखा कि झूठी तसल्लियों के सिवा कुछ दे ना सका, वो किस्मत का देवता भी शायद गरीब था। वहीं ओपी राजभर के दूसरे बेटे अनिल राजभर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भागीदारी देने की बात सिर्फ जुबा तक सीमित रखने से जनता उनको सीमित कर देती है,जो मेहनत करे ताकत दे.. उनको नजरअंदाज करो, जो सिर्फ बात करे उसको आगे बढ़ाओ, यह आगे के लिए हानिकारक है।

जानकारी के मुताबिक, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया राजभर अपने बेटे के लिए विधान परिषद का टिकट चाहते थे, लेकिन सपा प्रमुख ने उनको टिकट नहीं दिया है। इसके बाद वह नाराज हो गए हैं। इस बीच अरविंद राजभर ने सपा पर गठबंधन में खुद की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago