आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव- रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बलिया। आजमगढ़ सीट पर होने वाले लोकसभा उप चुनाव के लिए बसपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में बसपा चीफ मायावती का नाम भी शामिल हैं। लिस्ट में एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह नाम भी शामिल है। जो बलिया की रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। आजमगढ़ बहुत महत्वपूर्ण सीट है क्योंकि यहां से पूर्व CM अखिलेश यादव सांसद रहे है। ऐसे में पार्टी ने दिग्गजों को जिम्मेदारी दी है। यहां से बसपा ने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को चुनावी मैदान में उतारा है। तो वहीं सपा ने धर्मेन्द्र यादव को टिकट दिया है। 

बता दें तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीख की घोषणा कर दी है। 23 जून को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 26 जून को होगी। रामपुर सीट आजम खान के लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा के बाद खाली हुई है। आजमगढ़ से अखिलेश यादव सांसद चुने गए थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

गौरतलब है कि उमाशंकर सिंह बसपा के एक मात्र विधायक हैं। 2011 में उमाशंकर सिंह बसपा में शामिल हो गए थे। 2017 में भी उमाशंकर सिंह इसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े। 2017 के चुनाव में मोदी की लहर चल रही थी, लेकिन इस चुनाव में भी उमाशंकर सिंह ने जीत हासिल की। उमाशंकर सिंह की जीत का यह सिलसिला 2022 के विधानसभा चुनाव में भी जारी रहा और इन्होंने बसपा के टिकट पर रसड़ा से जीत की हैट्रिक लगाई। और यही वजह है कि उमाशंकर सिंह को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago