Categories: बलिया

MLC Election: बीजेपी ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी को बनाया उम्मीदवार

बलिया। यूपी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री और बलिया निवासी दानिश आजाद अंसारी पर बीजेपी ने एक बार फिर भरोसा बताया है। बीजेपी ने यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित उन सभी मंत्रियों को विधान परिषद भेजने का फैसला लिया है जो कि अभी तक किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। पार्टी ने दानिश आजाद अंसारी को भी उम्मीदवार बनाया है।

योगी सरकार में मोहसिन रजा की जगह मुस्लिम मंत्री बने दानिश आजाद अंसारी केवल मुस्लिम चेहरा नहीं, बल्कि वह उस पसमांदा यानी पिछड़े मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि हैं, जो एक अर्से से अपनी अनदेखी की आवाज प्रदेश में उठाता रहा है। योगी सरकार ने उन्हें 29 अक्टूबर 2018 को उर्दू भाषा आयोग का सदस्य भी मनोनीत किया था। विधानसभा चुनाव के पहले उन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश महामंत्री भी बनाया गया था।

बता दें अंसारी बलिया के अपायल गांव के रहने वाले हैं। जिले की मिट्टी से उनका गहरा लगाव है। उनके दादाजी मोहम्मद ताहा अंसारी जूनियर हाई स्कूल सुखपुरा में शिक्षक रहे। उस जमाने में वह योग्य शिक्षक में शुमार थे। उनके अब्बा समीउल्लाह अंसारी बलिया में ही रहते हैं। दानिश की प्रारंभिक शिक्षा गांव से शुरू हुई उसके बाद वह लखनऊ चले गए। 2006 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीकाम की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद यहीं से वह मास्टर आफ क्वालिटी मैनेजमेंट, मास्टर आफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की।

जनवरी 2011 में भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए। यहीं से दानिश के आजाद ख्यालात लखनऊ विश्वविद्यालय में गूंजने लगे। उन्होंने खुलकर एबीवीपी के साथ-साथ भाजपा और आरएसएस के लिए युवाओं के बीच माहौल बनाया खासतौर से मुस्लिम युवाओं के बीच काफी काम किया। वह अपने पिता के इकलौते संतान हैं, उनकी शादी हो चुकी है। दानिश की उम्र मात्र 33 साल ही है।


Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago