Categories: बलिया

बलिया के खिलाड़ियों ने कराटे प्रतियोगिता में जीते 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 5 ब्रोन्ज मेडल

पढ़ाई हो या खेल, बलिया के युवा हर क्षेत्र में अव्वल रहते हैं। इसी कड़ी में जिले की कराटे टीम ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया है और 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 5 ब्रोन्ज हासिल किए हैं।

कराटे टीम की इस उपलब्धि से शहर में हर्ष व्याप्त है। शहर में आने पर खिलाड़ियों को जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें बलिया कराटे टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। अलग-अलग आयु व भार वर्ग में आयोजित प्रतियोगिताओंं में युवाओं ने मेडल जीते।

17 साल के गर्ल्स ग्रुप में 59 किग्रा. भार वर्ग में ज्योत्सना यादव को गोल्ड मेडल मिला है, जबकि 53 किग्रा. भार वर्ग में गरिमा सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। 17 वर्षीय बालक वर्ग के 70 किग्रा भार वर्ग में राजवीर सिंह ने ब्रोन्ज व अमीर चन्द ने सिल्वर मेडल हासिल किया।

इसके अलावा 20 वर्षीय आयु वर्ग के 68 प्लस किग्राभार वर्ग में सृष्टि गुप्ता और 19 वर्षीय आयु वर्ग के 60 किग्रा. भार वर्ग के युवराज सिंह यादव ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं, अंडर 75 किग्रा भार वर्ग के अमित कुमार वर्मा तथा अंडर 55 किग्रा. भार वर्ग में शेखर प्रकाश को ब्रोन्ज मेडल जीता।

84 प्लस किग्रा भार वर्ग में कृष्णा जी सिंह को गोल्ड मेडल के साथ ही अंडर 60 किग्रा भार वर्ग में धीरज ने ब्रोन्ज मेडल जीता। सीनियर वर्ग के बालिका ओपन कैटगरी में सृष्टि गुप्ता ने ब्रोन्ज मेडल जीता। वहीं, बालक वर्ग में युवराज सिंह यादव ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

वहीं शानदार जीत के बाद शहर लौटे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। बलिया स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष सिहान बालकृष्ण मूर्ति के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों के अभिभावकों ने माला पहनाकर सम्मान किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से उत्साहित बालकृष्ण मूर्ति ने कहा कि संगठन का लक्ष्य है कि इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता बनने के लिए तैयार करें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 week ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 month ago