बलियाः सरकारी कार्यालयों में काम करने के एवज में रिश्वत की मांग की जाती है। इसी से परेशान होकर बांसडीह के सिंगही गांव का रहने वाले एक किसान अपने पशुओं को लेकर तहसील परिसर पहुंच गया और कहा कि रिश्वत देने के लिए पशुओं के अलावा और कुछ नहीं है।
बता दे कि सिंगही गांव निवासी शंभू गौंड़ मंगलवार को अपने पशुओं को लेकर तहसील परिसर में पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन, लेखपाल, कानूनगो के द्वारा जमीन पैमाइश के लिए घूस मांगा गया है। इसके कारण वह बहुत परेशान हैं।
किसान ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन के लिए हर संभव प्रयास में है, ताकि किसी भी विवाद का निस्तारण त्वरित हो, लेकिन भ्रष्टचार की जड़ इतनी मजबूत है कि इस पर अंकुश लगना मुश्किल है। शम्भू गोड़ ने बताया कि जमीन की पैमाईश कराने के लिए लगातार चक्कर लगा रहे थे।
लेखपाल, कानूनगो तनिक भी नहीं सुन रहे थे। इतना ही नहीं रिश्वत की मांग हो रही थी, जबकि धारा 24 की कार्यवाही पुष्ट हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि उनके पास देने के लिए पशुओं के अलावा कुछ नहीं है। वहीं किसान के पशु लेकर तहसील पहुंचने की खबर लगते ही तहसीलदार प्रवीण सिंह ने स्थिति संभाली और किसान को समझाया।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…