17 पिछड़ी जातियों वाले फैसल पर ओमप्रकाश राजभर, बोले- भाजपा का दोहरा चरित्र हुआ उजागर

सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा पर तल्ख बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के संबंध में केंद्रीय मंत्री की ओर से संसद में दिया गया वक्तव्य भाजपा के दोहरे चरित्र को उजागर कर रहा है। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बलिया में पत्रकारों से बातचीत की। इससे पहले गुरुवार की सुबह वे नकहरा तिवारी गांव गए जहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत होने पर उन्होंने परिवारीजनों को सांत्वना दी। 

ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए पूछा कि जब निर्धारित प्रक्रिया पालन नहीं हुआ। आरजीआई ने जातियों को सूचीबद्ध नहीं किया और अनुसूचित जाति जनजाति आयोग ने इन जातियों को अपने कॉलम में रखा ही नहीं है तो जो प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश क्यों दिया गया है। उसकी उपयोगिता क्या और कहां है।

उन्होंने कहा कि 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने भी कुछ ऐसा ही आदेश जारी किया था और कई लोगों ने उस आदेश के आधार पर प्रमाण पत्र बनवा लिया। बाद में वह प्रमाणपत्र रद्दी कागज के समान हो गया।ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मोदी और योगी की जोड़ी पिछड़ी जातियों के हक को समाप्त करने में लगी है। एक तरफ योगी सरकार आरक्षण का ढिंढोरा पीट रही है तो दूसरी ओर मोदी सारे सरकारी उपक्रमों को उद्योगपतियों के हाथों में बेचकर पिछड़ी और अनुसूचित जाति-जनजाति को मिल रहे आरक्षण के लाभ को समाप्त कर रहे हैं।

ओमप्रकाश राजभर ने मांग की कि यदि भाजपा सही मायने में पिछड़े और अनुसूचित जाति-जनजाति के विकास के लिए प्रतिबद्ध है तो निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करे और सामाजिक न्याय समिति की जो रिपोर्ट है, 27 प्रतिशत आरक्षण में पिछड़ा, अति पिछड़ा और 22.5 प्रतिशत में दलित, अतिदलित जातियों का वर्गीकरण करने का प्रस्ताव है, उसे शत प्रतिशत लागू करें। 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago